अंबेडकर नगर, फरवरी 23 -- अकबरपुर बस स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं की कमीं होने से यात्रियों को होने वाली समस्या को बीते दिनों बोले अम्बेडकरनगर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। हालांकि अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। मौजूदा समय में परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। खराब हैंडपंप को अब तक नहीं दुरुस्त कराया जा सका है। यहां लगा वॉटर कूलर भी सुचारु रूप से काम नहीं करता है। परिसर में जलभराव समस्या लंबे समय से बनी हुई है। परिसर में हादसे को दावत दे रहे गड्ढों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अम्बेडकरनगर। अकबरपुर बस स्टेशन लंबे समय से स्थानाभाव से जूझ रहा है। मौजूदा समय में बस स्टेशन के बेड़े में 106 बसें हैं। ज्यादातर बसें परिसर के बाहर ही खड़ी रहती हैं। इससे अकबरपुर टांडा मार्ग पर ज...