अंबेडकर नगर, फरवरी 11 -- जल निकासी समस्या बारिश के दौर में लोगों को खूब परेशानी करती है। कहीं जलभराव के रूप में तो कहीं नाले व नालियों के अभाव में जल निकासी ठीक ढंग से नहीं हो पाती है। सीवर लाइन का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। अस्थाई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से काम चलाया जा रहा है। जो बहुत कारगर साबित नहीं हो रहा है। इससे नदी का पानी प्रदूषित होता है। दूसरी तरफ नगर के मीरानपुर स्थित राजभर बस्ती को जलभराव समस्या से मुक्त करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। आधा दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालय के परिसर ऐसे हैं, जहां बारिश होने पर जलभराव हो जाने से आने जाने में मुश्किलें होती हैं। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अम्बेडकरनगर। जिले में तीन नगर पालिका हैं। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में नौ बड़े नाले, जबकि 233 मीडियम व छो...