अंबेडकर नगर, फरवरी 20 -- आज के दौर में सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा की दृष्टि से अहम हो गया है। ऐसे में लोग घरों व प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकता पर ऐसे कैमरे लगवा रहे हैं। हालांकि अकबरपुर नगर के प्रमुख चौराहों में शुमार गौहन्ना चौराहे व इल्तिफातगंज मार्ग पर अब तक सीसीटीवी कैमरा लगा ही नहीं है। इसके अलावा अकबरपुर बस स्टेशन व पुराने तहसील तिराहा पर लगा एक एक सीसीटीवी कैमरा लंबे समय से खराब है। इन्हें दुरुस्त करने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है। जबकि ये स्थान आवागमन की दृष्टि से काफी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आते हैं। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अम्बेडकरनगर। जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे अपराधियों की शिनाख्त करने व ऐसी वारदातों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बीते दो वर्ष में दो दर्जन से अधिक आपराधिक वारदातों के पर्दाफाश कर...