अंबेडकर नगर, जनवरी 4 -- अयोध्या व काशी जैसी धार्मिक नगरी के बीच स्थित अकबरपुर रेलवे स्टेशन की अलग ही महत्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यहां से गंतव्य के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। इसके बाद भी अभी कई जरूरी सुविधाएं रेलवे स्टेशन पर होने की जरूरत है। अब तक एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए रैंप का निर्माण नहीं कराया जा सका है। ऐसे में एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए महिलाओं, दिव्यांगों व बुजुर्गों को सीढ़ी पर चढ़कर जाना पड़ता है। इलेक्ट्रॉनिक साइन बोर्ड न लगने से ट्रेन आने पर यात्रियों को संबंधित कोच में सवार होने के लिए इधर उधर की भागदौड़ करनी पड़ती है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अम्बेडकरनगर। वाराणसी लखनऊ रेल मार्ग पर स्थित अकबरपुर रेलवे स्टेशन राजस्व के मामले में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। तीन प्लेटफ...