अंबेडकर नगर, जनवरी 5 -- जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य सरकारी अस्पताल में कार्य कर रहीं नर्स की समस्याओं को लगभग एक वर्ष पहले बोले अम्बेडकरनगर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। उम्मीद थी कि ज्यादातर समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा, लेकिन अब तक कोई विशेष सुधार नहीं हो सका है। समस्याएं जस की तस बनी हैं। संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। महंगाई के अनुसार मानदेय में वृद्धि न होने से कई बार समस्याएं उत्पन्न होती हैं। कई बार समय पर मानदेय का भुगतान नहीं हो पाता है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अम्बेडकरनगर। जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज के अलावा जिले में 11 सीएचसी व 29 पीएचसी संचालित हैं। इनमें नर्स की तैनाती है। अस्थाई नर्स लंबे समय से नियमित किए जाने व समय पर मानदेय...