अंबेडकर नगर, दिसम्बर 17 -- जिले में बिजली आपूर्ति को लेकर व्यवस्थाएं बहुत बेहतर नहीं हैं। खासकर नई बसने वाली कॉलोनियों में। नगर के शिवाजी नगर कॉलोनी में एक तरफ जहां अभी बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है तो वहीं मार्ग प्रकाश की भी व्यवस्था न के बराबर है। इस समस्या को बोले अम्बेडकरनगर में करीब दो माह पहले प्रकाशित किया गया था। हालांकि सुधार के नाम पर अभी कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। वहीं कटेहरी विकासखंड में परासी के पड़ई का पूरा में बांस बल्लियों के सहारे बिजली आपूर्ति होती है। यह व्यवस्था ग्रामीणों को काफी दर्द देता है। बारिश के मौसम में जहां शार्ट सर्किट से बिजली आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न होता है तो वहीं बांस बल्ली के सड़ जाने से उसके गिरने का भी भय बना रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोवोल्टेज व अघोषित कटौती तो आम बात है। ग्रामीण ...