अंबेडकर नगर, नवम्बर 29 -- सोलर पैनल लगवाने में आने वाली समस्याओं को लगभग पांच माह पूर्व बोले अम्बेडकरनगर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसमें आम लोगों की समस्याओं को उजागर करते हुए जिम्मेदारों से भी समस्या दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने के बारे में जानकारी हासिल की गई थी। हालांकि समय बीतने के साथ ही समस्याएं जस की तस ही बनी हुई हैं। सोलर पैनल के लिए आवेदन करने में सबसे बड़ी समस्या खराब नेटवर्क है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या सबसे अधिक है। खराब नेटवर्क के चलते लोगों को आवेदन करने में कई प्रकार की दिक्कत होती है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर तरीके से प्रचार प्रसार भी नहीं किया जाता है। नतीजा यह है कि समुचित जानकारी हासिल करने के लिए लोगों को बार बार जिम्मेदारों के कार्यालय तक की दौड़ लगानी पड़ती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.