अंबेडकर नगर, सितम्बर 20 -- नवरात्र पर्व निकट है। पूजा पंडाल को तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है। इन सबके बीच देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकारों के हाथ तेजी से चलने लगे हैं। अकबरपुर में अयोध्या मार्ग व पहितीपुर मार्ग पर प्रतिमा का निर्माण हो रहा है। यहीं से न सिर्फ जिले के अलग अलग क्षेत्रों में, बल्कि पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर तक प्रतिमाओं की बिक्री की जाती है। प्रतिमा निर्माण में मूर्तिकारों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत प्रतिमा निर्माण में लगने वाली विशेष मिट्टी की उपलब्धता आसानी से न होना है। इसके अलावा बांस व प्रतिमा निर्माण में लगने वाले अन्य सामानों के दाम भी वर्ष दर वर्ष बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ती महंगाई से प्रतिमा निर्माण में लागत अधिक आती है, लेकिन इसके अनुरूप उन्हें बिक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.