अंबेडकर नगर, दिसम्बर 14 -- अकबरपुर में साफ सफाई समस्या को लगभग छह माह पूर्व बोले अम्बेडकरनगर में प्रमुखता से उठाया गया था। संबंधित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सामने लाया गया था। लेकिन अब तक कोई विशेष सुधार होता नहीं दिख रहा है। कलेक्ट्रेट के निकट, पुराने तहसील तिराहा समेत कुछ क्षेत्रों में तो साफ सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है, लेकिन बस स्टेशन क्षेत्र, मीरानपुर, शास्त्रीनगर कॉलोनी, जौहरडीह क्षेत्र समेत कई अन्य क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था अब भी पटरी पर नहीं आ सकी है। कचना में कूड़ा प्रबंधन केंद्र का सुचारु रूप से संचालन तो हो रहा है, लेकिन गली मोहल्लों में जगह जगह डंप किए गए कचरे को समय पर केंद्र तक पहुंचाने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को कई प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कूड़ा प्रबंधन केंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.