अंबेडकर नगर, जनवरी 6 -- नगर पालिका परिषद अकबरपुर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने में आने वाली समस्याओं को बीते दिनों बोले अम्बेडकरनगर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई विशेष कदम नहीं उठाया जा सका है। मीरानपुर मोहल्ले में अभी भी पुरानी पाइपलाइन के सहारे जलापूर्ति की जा रही है। ऐसे में कई बार पाइप के फटने या लीक होने से दिक्कतें होती हैं। कई बार तो इससे जलभराव भी हो जाता है। गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंचता है। पाइपलाइन को दुरुस्त करने के लिए जो गड्ढे खोदे जाते हैं, उन्हें पूरी तरह से दुरुस्त नहीं किया जाता है। जलापूर्ति के लिए जो नई पाइपलाइन बिछाई जाती है, उसमें गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जाता है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 25 वार्...