अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- नम्बर गेम 1-जिले में लगभग 250000 हैं पशुपालक 2-जिले में 18 पशुसेवा केंद्र है। अम्बेडकरनगर। जिले में लगभग ढाई लाख पशुपालक हैं, जिन्होंने लगभग साढ़े पांच लाख पशुओं को पाला हुआ है। इन पशुओं के इलाज के लिए जिले में महज 18 पशु सेवा केंद्र हैं, जहां स्टॉफ की कमीं है। इससे पशुपालकों के सामने पशुओं का बेहतर तरीके से इलाज कराना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। और तो और पशु आहार के दाम में भी बीते कुछ समय से लगातार वृद्धि हो रही है। इसके चलते पशुपालकों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो रहा है। जिले में पशुपालन बड़े पैमाने पर किया जाता है। हालांकि बीते कुछ वर्षों से बढ़ती महंगाई के चलते अब लोग इस कारोबार से अपनी दूरी बना रहे हैं। कारण यह कि एक तरफ जहां हरे चारे का संकट दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, तो वहीं पशु आहार के दाम में भी तेजी से वृद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.