अमरोहा, मार्च 3 -- हसनपुर, गंगेश्वरी क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का मंशानुरूप फायदा नहीं मिल रहा है। कहीं स्टाफ नर्स नहीं हैं तो कहीं फार्मासिस्ट। दवा की आस में केंद्रों पर आने वाले मरीज अक्सर नाउम्मीदी के संग लौट जाते हैं। कई केंद्रों के समय से नहीं खुलने की शिकायत है। बात अलग है कि अफसर सभी व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा कर रहे हैं। हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र के ताहरपुर, कुंदरकी भूड़, उझारी व सैदनगली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर के चिकित्साधीक्षक डा.ध्रुवेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक कुंदरकी भूड़ व उझारी में स्टाफ नर्स के पद रिक्त हैं। यहां लंबे समय से किसी की तैनाती नहीं हैं। रहरा क्षेत्र में गंगवार, आदमपुर व मटीपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.