गिरडीह, अगस्त 11 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां-सतगावां पथ पर रविवार को एक अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी। जिसमें वाहन चालक समेत 2 लोग घायल हो गए। घटना अमतरो पुल के 10 कदम पहले घटी है। घटना के बाद दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के सहयोग से गावां अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के बिरने निवासी राजेन्द्र रविदास पिता बुधन रविदास (45 वर्ष) और सौदागर रजक पिता रामेश्वर धोबी (52 वर्ष) अपने घर से सरिया रिश्तेदार के यहां लड़का लाने जा रहे थे। इसी बीच अमतरो पुल के पास बोलेरो अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी और पलट गयी। घटना में बोलेरो का शीशा सहित कई भाग क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव मरगूब आलम भी...