बलिया, मई 21 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात पीछा कर बोलेरो में मौजूद गांजा को बरामद कर लिया। इस दौरान तस्कर वाहन छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस गाड़ी व गांजा को कब्जा में लेकर छानबीन कर रही है। बलिया शहर की ओर से बोलेरो में गांजा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद एसओ सुशील कुमार दूबे अपनी टीम के साथ उसकी तलाश में निकल गये। इस दौरान उन्हें बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर बोड़िया पुल के पास खड़ी बोलेरो दिखी। संदेह के आधार पर पुलिसकर्मी जैसे ही बोलेरो की ओर पहुंचे उसमें सवार करीब चार लोग उतरकर झाड़ियों व खेतों से होते हुए भागने लगे। जवानों ने अंधेरे के बीच उनका कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गये। पुलिस को छानबीन में झारखंड नम्बर की उक्त बोलेरो से अलग-अलग सात पैकटों में मौजूद नौ किलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.