प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 5 -- बाघराय। जेठवारा थाना क्षेत्र के गंभीरा गांव निवासी कुछ श्रद्धालु ऑटो से गंगा स्नान करने शृंग्वेरपुर गए थे। लौटते समय बाघराय के पास तेज रफ्तार ऑटो बोलेरो से टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार लल्लू की 45 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी, 35 वर्षीय अनीता शर्मा, 30 वर्षीय गीता देवी, 35 वर्षीय कमलेश कुमारी, 35 वर्षीय सुनीता देवी, 35 वर्षीय महिमा देवी, सात वर्षीय सत्यम गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी उर्मिला देवी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.