बेगुसराय, फरवरी 22 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव के समीप शुक्रवार की रात एसएच- 55 पर बोलेरो से कुचलकर बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव निवासी सिकंदर पासवान का 26 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। उसके बाद सदर अस्पताल में शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व उनके शुभचिंतक सदर अस्पताल पहुंचने लगे। देखते ही देखते महिलाओं की भीड़ जमा हो गयी। मृतक की मां के चीत्कार मारकर रोने से माहौल गमगीन था। मृतक के चाचा अशोक पासवान ने बताया कि वह मटिहानी थाना में एलटीएफ वाहन का प्राइवेट चालक था। वह दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.