लखीसराय, दिसम्बर 25 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अलीनगर और रतनूपुर गांव के बीच एन एच80 पर बुधवार की देर शाम एक बाइक व बोलेरो गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक की मौत व तीन के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना मिली है। वहीं घटना के बाद बोलेरो गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल हो गया। इस टक्कर में बोलेरो भी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। मृतक और तीन अन्य घायल एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव रतनूपुर पिपरिया टोला जा रहे थे। लखीसराय से सूर्यगढ़ा की ओर तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो और बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार रतनूपुर पिपरिया टोला के ग्रामीण अनिल साव के पुत्र सचिन कुमार 22 की मौत हो गई। अन्य घायल युवक रतनूपुर पिपरिया टोला के ही हैं। जिनकी पहचान भोला साव के पुत्र सूरज कुमार 21, रामजतन साव के पुत्र रवि क...