विकासनगर, फरवरी 7 -- कालसी चकराता मोटर मार्ग पर साहिया के पास एक विपरीत दिशा में आ दो वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद कार सड़क पर पलट गई। जिससे कार सवार पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। चालक सुरक्षित है। पुलिस के मुताबिक बुलेरो नेवी गांव से विकासनगर जबकि कार विकासनगर से चकराता की तरफ जा रही थी। साहिया बाजार से करीब पांच सौ मीटर आगे दोनों आपस में टकरा गए। बोलेरो वाहन में अनिल पुत्र चमनलाल निवासी निवासी मलेथा था, जबकि कार में पांच लोग चालक दिनेश प्रकार धनपऊ लखवाड, उर्मिला पत्नी सुरेंद्र, उनके बच्चे कुनाल, सार्थक और करन बैठे थे। पांचों को हल्की चोंटे आई हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.