बलिया, अगस्त 19 -- बलिया। नगर कोतवाली पुलिस ने शहर से सटे परमन्दापुर गांव के पास से बोलेरो में लदे छह गोवंश को बरामद कर लिया। हालांकि इस दौरान तस्कर भागने में कामयाब हो गये। पुलिस का कहना है कि भागते समय वाहन कीचड़ में फंस गया। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। वाहन से छह बछड़े बरामद हुए। छानबीन में गाड़ी सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा निवासी रंजीत यादव के नाम पर पायी गयी। पुलिस वाहन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार रसड़ा। स्थानीय पुलिस ने धोखाधड़ी के दो आरोपियों गड़वार निवासी सुजीत श्रीवास्तव पुत्र स्व. बालेश्वर लाल तथा घोसवटी निवासी विश्वनाथ यादव पुत्र स्व. कपिलदेव यादव को संवरा चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ एक साल पहले धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर तलाश की जा रही थी। - मारपीट के...