झांसी, नवम्बर 17 -- गुरसरांय थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। रविवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव नगरा निवासी कालका प्रसाद कुशवाहा (45)बेटा रणजीत कुशवाहा रविवार को अपने गांव के ही दोस्त नवीन नायक (32) बेटा शंकरलाल नायक के साथ किसी रिश्तेदारी में गुरसरांय गए थे। देर रात दोनों वापस घर जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर एक धार्मिक स्थल के पास पुलिया के करीब पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं दोनों उछलकर दूर गिरे और कार की चपेट में आ गए। जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.