गिरडीह, फरवरी 4 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के जोराआम गांव के पास सोमवार रात सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जामजोरी पंचायत के चामलिट्टी गांव निवासी 25 वर्षीय कमलदेव मंडल के रुप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों और गांडेय पुलिस की मदद से घायल युवक को गांडेय सीएचसी लाया गया। गांडेय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। वर्तमान समय में युवक का इलाज धनबाद के एक अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कमलदेव मंडल मरगोडीह गांव निवासी परमेश्वर मंडल के घर रिश्तेदारी में गया हुआ था। सोमवार की शाम को वह मरगोडीह से वापस अपना घर बाइक से जा रहा था। इसी क्रम में जोराआम गांव के पास एक अनियंत्रित बोलेरो...