बेगुसराय, मार्च 9 -- छौड़ाही। नारायणपीपर-गुआवाड़ी पथ पर सुगवा मोड़ के समीप शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना के वक्त बोलेरो में कितने लोग सवार थे, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो पहले एक पेड़ से जा टकराई फिर वह अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गयी। बोलेरो पर सवार लोग वाहन छोड़कर कहां गये, यह पता नहीं चल सका है। रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो पर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। बोलेरो स्वामी व उसपर सवार लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। (एसं)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.