लोहरदगा, जुलाई 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित लोहरदगा के बीआइडी मोहल्ले में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से अज्ञात चोरों ने बोलोरो चुरा लिया है। पुलिस को सूचना देने के बावजूद गाड़ी और गाड़ी चुरानेवालों को कोई सुराग पुलिस नहीं ढूंढ पायी है। बोलेरो मलिक जयंत सिंह ने लोहरदगा थाने में इसकी लिखित शिकायत की है। बोलोरो लोहरदगा ट्रांसपोर्ट में रजिस्टर्ड है। पूरी घटना पड़ोस के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गयी है। जयंत सिंह ने बताया कि बोलोरो मंदिर के बगल में खड़ा था, जिसे अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। नेशनल हाईवे के किनारे से रात करीब साढ़े दस बजे बोलेरो चोरी की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.