औरंगाबाद, नवम्बर 27 -- रफीगंज पुलिस ने शिवगंज पथ के रेगानिया मोड़ के पास बोलेरो पर लदे 560 लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद किया और गाड़ी को जब्त किया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर शराब निर्माण के लिए कच्चा स्पिरिट रफीगंज की ओर लाया जा रहा है। त्वरित कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष शम्भू कुमार, एसआई ध्रुव कुमार, आकाश कुमार, एकराम खान, एएसआई बबनजीत कुमार समेत जिला पुलिस बल की टीम गठित कर घेराबंदी की गई। सड़क के किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी की जांच में नीले रंग के 14 गैलन, प्रत्येक गैलन में 40 लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद हुआ। पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। सभी बरामद सामग्री को थाना लाया गया। बोलेरो गाड़ी के मालिक और चालक को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.