बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- एकंगरसराय। थाना क्षेत्र के एकंगरसराय-हिलसा मार्ग पर खरजम्मा गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये। जख्मी इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोरवा निवासी सुजीत कुमार व गोविंद कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...