मिर्जापुर, फरवरी 16 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव के पास रविवार की शाम बोलेरो के धक्के से बाइक सवार वृद्ध जख्मी हो गया। जिसे एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिए हैं। सोनभद्र के भीखमपुर गांव निवासी 62 वर्षीय बंगाली बाबू रविवार की शाम बाइक से मड़िहान थाना क्षेत्र के लालपुर गांव अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...