गिरडीह, अक्टूबर 4 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-गावां मुख्य मार्ग पर डहुआटांड़ के पास गुरुवार को बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायल दंपती तिसरी के सलगाडीह गांव निवासी सावन मरांडी एवं उनकीं पत्नी सेलिना हेंब्रोम हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां पर उपचार के बाद सेलिना हेंब्रम को बेहतर उपचार हेतु गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। घायल सावन के मुताबिक गुरुवार की शाम में देवरी थाना क्षेत्र के महतोधरान स्थित ससुराल से वह पत्नी को साथ लेकर सलगाडीह स्थित घर जा रहा था। इसी क्रम में डहुआटांड़ के पास बोलेरो ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया और वह भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...