भदोही, दिसम्बर 25 -- बाबूसराय। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबूसराय बाजार के पास गुरुवार की सुबह बोलेरो की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। बताया जाता है कि औराई थाना क्षेत्र के सरिपुर गांव निबासी 40 वर्षीय काटू पाठक पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था। ऐसे में बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गया।उक्त बाजार स्थित एक अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...