गढ़वा, मई 11 -- गढ़वा। नगर ऊंटारी थाना अंतर्गत कधवन गांव निवासी विनोद कुमार की छह वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी शनिवार को अज्ञात बोलेरो के धक्के से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पूजा अपने गांव के स्कूल में पढ़ती है। उसके घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्कूल है। शनिवार को पूजा पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ स्कूल जा रही थी। उसी दौरान एक अज्ञात बोलेरो ने उसे चपेट में ले लिया। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...