प्रयागराज, फरवरी 22 -- हंडिया थानाक्षेत्र के जंघई रोड पर रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार बोलेरो के टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो समेत चालक फरार हो गया। बाइक सवार हंडिया रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बोलेरो के नंबर प्लेट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। हंडिया क्षेत्र के खानपुर निवासी अच्छेलाल यादव का बेटा 23 वर्षीय अटल बिहारी यादव रविवार की सुबह अपनी बाइक पर दोस्त पट्टी लालापुर निवासी 30 वर्षीय अमरजीत यादव और उसके पड़ोसी 50 वर्षीय सुरेशचंद्र यादव मुंबई जाने के लिए जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठाने हंडिया रेलवे स्टेशन जा रहा था। हंडिया कस्बा के जंघई रोड पर तेज रफ्तार बो...