सोनभद्र, मार्च 4 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के म्योरपुर लिलासी मार्ग के बलियरी गांव के समीप मंगलवार की दोपहर बाद अपने ससुराल से घर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की बोलेरो की धक्के से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। परनी गांव निवासी 26 वर्षीय कमला प्रसाद पुत्र अंबेलाल अपने ससुराल सुपाचुंआ गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस बीच लीलासी की ओर से जा रही बोलेरो बलियरी गांव के समीप बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.