श्रावस्ती, फरवरी 2 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीररूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुरवा निवासी त्रिभुवन यादव (30) पुत्र सियाराम यादव रविवार पैदल की कुछ सामान खरदने गिरंट बाजार आया था। इस दौरान वह बदला नानपारा सड़क को पार कर रहा था। तभी नानपारा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने त्रिभुवन को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीररूप से घायल हो गया। हादसा देख लोग मौके पर एकत्र हो गए। एम्बुसेंस को सूचना दी गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल त्रिभुवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते ह...