गंगापार, फरवरी 11 -- बारा -गौहानी मार्ग पर बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ललई में एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है। घटना मंगलवार रात की है। 20 वर्षीय अखिलेश उर्फ छोटू पुत्र श्याम बहादुर निवासी ग्राम कांटी थाना घूरपुर, 27 वर्षीय पंचराज पुत्र मोतीलाल ग्राम कांटी थाना घूरपुर और 25 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र शिव शंकर ग्राम श्रीतारा चामू थाना बारा एक ही बाइक से गींज चौराहे से असरवई की तरफ जा रहे थे। चामू नहर के पास ललई गांव में पीछे से आ रही एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। घायल पंचराज ने बताया कि हम तीनों लोग बाइक सवार होकर जा रहे थे तभी चामू के पास पीछे से बोलोरो गाड़ी आई और जिसने हमें साइड मारा जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.