कन्नौज, नवम्बर 29 -- तालग्राम, संवाददाता। भीखमपुर साहनी गांव के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के अंडरपास सर्विस मार्ग पर शनिवार शाम को बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी तालग्राम भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव तिजु नगला निवासी 25 वर्षीय रितेश पुत्र नंदराम बाइक चला रहा था। उसके साथ 55 वर्षीय चाचा सत्यराम पुत्र बाबूराम तथा जिला एटा थाना सराय के गांव चंदी नगला निवासी रिश्तेदार 65 वर्षीय धन सिंह पुत्र गंर्धव सिंह सवार थे। तीनों तालग्राम से घर लौट रहे थे। तभी सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.