मैनपुरी, मार्च 22 -- बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार की तीन सप्ताह पूर्व सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई ने दर्ज कराई। पुलिस ने भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम बुढर्रा निवासी देशराज पुत्र शाहवीर सिंह ने शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई प्रदीप पुत्र शाहवीर बीते 26 फरवरी को अपने साथी बृजनंदन उर्फ पप्पू के साथ ग्राम बिजलई एटा से हलवाई का कार्य खत्म कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह कुरावली क्षेत्र के ग्राम देवीनगर तिराहे के निकट पहुंचा तभी पीछे से आ रहे बोलेरो चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी में उपचार देने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.