सोनभद्र, जनवरी 30 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिनौता कट के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। मिर्जापुर जिले के जीवनाथपुर गांव निवासी 38 वर्षीय रवि कुमार गोंड़ व 25 वर्षीय राजेन्द्र कुमार बाइक से जा रहे थे, इसी बीच हिनौता मोड़ के समीप सामने से आ रहे बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल मधुपुर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक रवि कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल राजेन्द्र का इलाज अस्पताल में जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ...