रायबरेली, फरवरी 18 -- सतांव,संवाददाता। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के किलौली के पास बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय नफीस पुत्र हनीफ बुधवार की शाम लगभग सात बजे घर से बाइक से रायबरेली की तरफ जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार नफीस किलौली चौराहे के पास पहुंचे कि रायबरेली से लालगंज की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने नफीस की बाइक के साथ दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नफीस समेत दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नफीस को सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य क...