बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छतरपुर जिले के चूहा खेड़ा निवासी 50 वर्षीय रघुवीर पड़ोसी नाथूराम पुत्र मन्नू लाल के साथ बाइक से बीमार भैंस की दवा लेने पहरा गांव गया था। रात को दोनों लोग बाइक से वापस लौट रहे थे तभी घर के नजदीक सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रघुवीर की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.