कौशाम्बी, जून 8 -- करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो बाइक पर सवार छह लोग जख्मी हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पश्चिमशरीरा के पुनवार निवासी समर सिंह, राकेश गौतम व सुनील कुमार रविवार सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से मंझनपुर जा रहे थे। जबकि, अषाढ़ा निवासी प्रवीण मौर्य, अमन व राजीव सोमवंशी करारी जा रहे थे। जमदुआ गांव के समीप पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने बारी-बारी दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक पर सवार सभी छह युवक छिटककर सड़क पर गिर गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि राकेश गौतम व राजीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.