कन्नौज, दिसम्बर 14 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम तेरा जाकेट के तिसौली में सड़क हादसे के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बोलेरो की टक्कर से सातवीं कक्षा का एक छात्र घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान छात्र समेत उसकी दो बहनें भी घायल हो गईं। थाना क्षेत्र के तिसोली गांव निवासी रजनेश पुत्र कमल सिंह, जो कक्षा सात का छात्र है। रोहली में कोचिंग के संबंध में जानकारी लेकर साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह तिसोली पुलिया के पास पहुंचा। सामने से आ रही एक बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच बोलेरो चालक के रिश्तेदार भी वहां आ गए। आपसी सुलह की बात को लेकर दोनों...