फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- जनपद फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह ऑटो में सवार था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी हरीराम 40 पुत्र प्रताप सिंह अपनी बहन के यहां आया था। वह रविवार को आटो में सवार होकर कही जा रहा था। उसी दौरान तेज गति से आरही बोलेरो ने आटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह ऑटो से बाहर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहा पहुंचकर लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। उसकी बहन के परिजन भी आ गए। शव को देख वह लोग रोने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...