हमीरपुर, नवम्बर 30 -- हमीरपुर। तेज रफ्तार बोलेरो ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मारते हुए खाई में पलट गई। इस घटना में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की शाम सजेती थानाक्षेत्र के बीबीपुर रोड के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मारते हुए खाई में पलट गई। जिसमें ई-रिक्शा में सवार जहानाबाद थानाक्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र पुत्र दयाराम, रोशनपुर गांव निवासी 19 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र दयाराम, रोशनपुर गांव निवासी शिमला पुत्री दयाराम, रोशनपुर गांव निवासी 12 वर्षीय सिखा पुत्री दयाराम, ई-रिक्शा चालक सजेती थानाक्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी शिवम पुत्र रामबाबू घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया थ...