गढ़वा, जनवरी 15 -- गढ़वा। रमकंडा थाना अंतर्गत सिसवा गांव में गुरुवार को एक बोलेरो की चपेट में आने से 31 वर्षीया महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सिसवा गांव निवासी छोटेलाल सिंह की पत्नी सुषमा देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सुषमा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र जा रही थीं। उसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल रंका सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.