बांका, जनवरी 1 -- बांका, निज संवाददाता। बांका टाउन थाना क्षेत्र के खावा गांव के समीप गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही बांका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई। मृत किशोर की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव निवासी दिलीप राय के 16 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान लीलावरण गांव निवासी रीतलाल राय के 17 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। दोनों ही आपस में चाचा और भतीजा हैं और नए साल पर गुरुवार देर शाम दोनों चाचा-भतीजा मोटरसाइकिल से ओढ़नी डैम घूमकर वापस लौट रहे थे। लौटने के क्रम में खावा गांव के समीप ओढ़नी डैम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.