जमुई, अगस्त 12 -- जमुई, निज संवाददाता शहर के अतिथि पैलेस के समीप बीते रविवार की देर रात तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए साथ ही ऑटो चालक सहित तीन लोग घायल हो गये। सूचना के बाद 112 नंबर की पुलिस द्वारा दो घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि एक घायल को उनके परिजन द्वारा निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घायल ऑटो चालक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के डोमनपुरा गांव निवासी बिदो मंडल के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल यात्री की पहचान खैर थाना क्षेत्र के कैंडी गांव निवासी सुनील तांती के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ऑटो चालक सोनू कुमार दो यात्रियों को लेकर जमुई स्टेशन जा रहा था। जैसे ही वह अतिथि पैलेस मोड़ के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार बोलोरो वाहन अनियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.