झांसी, जनवरी 12 -- टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। सोमवार दोपहर गांव दुगारा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने कार सवारों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव छीरोरा की रहने वाली हजारी दुलैया (78) पत्नी श्यामलाल अहिरवार सोमवार दोपहर अपने नाती नीलेश अहिरवार (19) बेटा अशोक कुमार अहिरवार के साथ कहीं जा रही थी। जैसे ही नीलेश बाइक लेकर गांव दुलारा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं दोनों बाइक से गिरे। दूर तक घिसटते हुए कार की चपेट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.