जौनपुर, दिसम्बर 6 -- बभनी,(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के फरीपान स्कूल के पास शुक्रवार को अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। घायलों को सांगोबांध प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन झारखंड के निजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए ले गए थे। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे बाइक सवार 40 वर्षीय राम कलेश पुत्र रामजीत व 70 वर्षीय छोटेलाल पुत्र शिवनाथ सांगोबाध बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी बीच अचानक सांगोबांध से नौडिहा बारात लेकर जा रहे अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांगोबाध ले जाया गया जहां उपचार के ...