लखीसराय, सितम्बर 28 -- सुदूर इलाके के लोगों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच हजार की आबादी पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोला गया। सेंटर पर जन उपयोगी दवा की व्यवस्था भी की गई है। लेकिन एमबीबीएस डॉक्टर नहीं रहने से मरीजों को बेहतर इलाज नहीं हो पाता है। प्रखंड के रेउटा, गोपालपुर एवं कुंदर में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा नहीं मिल रहा है। एमबीबीएस डॉक्टर नहीं रहने से यहां गंभीर बीमारियों का इलाज संभव नहीं हो पा रहा है। सरकार के तमाम कोशिशों के बाद भी पंचायतस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की दशा में सुधार होता नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग दावा करते है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एचडब्ल्यूसी से पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं मिल रही है। जबकि हकीकत यह है कि जांच व दव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.