बुलंदशहर, सितम्बर 19 -- जिले की सबसे बड़ी मंडियों में शुमार नई अनाज मंडी इन दिनों गंदगी, जलभराव और खराब पानी की टंकी जैसी तमाम समस्याओं से जूझ रही है। मंडी में न तो पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था है और न ही साफ सफाई। पानी की टंकी भी शोपीस बनी हुई हैं। प्रतिदिन इस मंडी में लगभग 6 से 8 लाख रुपए मंडी शुल्क वसूलने के बावजूद भी सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। शौचालय गंदगी से अटे पड़े हैं। हैंडपंप और वाटर कूलर कई साल से खराब पड़े हुए हैं। सैकड़ों की संख्या में घूमते आवारा पशु किसानों और व्यापारियों के अनाज को चट कर रहे हैं। मंडी में बरसात में चारों ओर जलभराव हो जाता है, जिसके चलते व्यापार भी प्रभावित होता है। इस नई अनाज मंडी का नाम आस पास के जिलों की जानी-मानी मंडियों में शुमार है। लेकिन इन दिनों यहां समस्याओं का अंबार लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.