बुलंदशहर, अक्टूबर 17 -- जिले में इस बार दीपावली पर्व और धनतेरस को लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त रौनक दिखाई दे रही है। जीएसटी 2.0 के नए स्लैब लागू होने के बाद कार और बाइक दोनों की मांग में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवरात्र के बाद से ही बिक्री में तेजी आई है। रोज खूब गाड़ियां बिक रही हैं और ग्राहक दीपावली और धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग भी कर रहे हैं। लेकिन हैरानी कि बात यह है कि लग्जरी गाड़ियां जैसे इनोवा हाईक्रॉस, फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, बोलेरो और अर्टिगा आदि इतनी ज्यादा मांग में हैं कि शोरूम संचालकों के लिए ऑर्डर हुई गाड़ियों की डिलीवरी मुश्किल हो रही है। त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल बाजार में अलग ही चमक दिख रही है। जीएसटी 2.0 के कारण कीमतों में आई कमी के साथ कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अतिरिक्त छूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.